{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  कारगिल विजय दिवस पर वीरों के बलिदान को किया नमन

 

हिसार, 26 जुलाई।
भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए कारगिल युद्ध की जीत के उपलक्ष्य पर हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को लघु सचिवालय के समीप शहीद स्मारक पर जिला प्रशासन एवं भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी सैनिकों के बलिदान को याद किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद की उपकार्यकारी अधिकारी कीर्ति सिरोहीवाल ने पुष्प माला अर्पित कर वीरों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम, अदम्य साहस व बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे है। हमारे जवान दिन रात भारत की सीमा की सुरक्षा करते है तभी सभी नागरिक चैन की नींद सो पाते है। यह हमारा कर्तव्य बनता है कि शहीदों के बलिदान को हम याद करें, उन्हें नमन करें।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जगदीश चंद्र, दलीप सिंह, महाबीर सिंह, सुरेंद्र सिहाग, सुशील त्यागी, पवन कुमार, संदीप, सतीश कुमार, सोमबीर, राजेंद्र गोदारा, संदीप चोपड़ा, उमेद सोनी, महिपाल रोहिला, बृजलाल, पवन, मनोज, विनोद, रोहताश, दीपक, एचएफओ धर्मबीर, महिपाल जोगीराम, वेद प्रकाश, मनीष आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।