हरियाणा के गुरुग्राम में खत्म होगी पार्किंग की समस्या, हर डिवीजन में लोगों को मिलेगी अब ये सुविधा
जानकारी के मुताबिक, निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विभिन्न क्षेत्रों में ऐसी पार्किंग की संभावनाएं तलाशें, ताकि सड़कों पर खड़े वाहनों की संख्या कम हो और यातायात व्यवस्था बेहतर बन सके। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि सफाई, सड़क सुधार और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वार्षिक एक्शन प्लान के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। Haryana News
नए प्रोजेक्ट जारी
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनवरी से मार्च के बीच चार प्रमुख जंक्शन पालम विहार चौक, सेक्टर 40-45 चौक, सेक्टर 4-5 चौक और सेक्टर 48-49 रोड का सुधार कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं अप्रैल से जून तिमाही में पांच अन्य जंक्शनों पर कार्य प्रगति पर है। Haryana News
धूल और कचरा मुक्त
जानकारी के मुताबिक, निगमायुक्त ने NHAI, GMDA और नगर निगम अधिकारियों को सड़कों को धूल और कचरा मुक्त बनाने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि धूल प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। Haryana News
हरियाली बढ़ाने पर फोकस
बैठक में शहर के ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने पर जोर दिया गया। संबंधित विभागों को पौधारोपण और रखरखाव के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में NHAI, GMDA, HSVP, RTA, पुलिस और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निगमायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गुरुग्राम को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।