{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में 7 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज-ASI गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी में गुरुग्राम ACB ने कुंड चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और ASI कुलदीप को सात हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ACB ने ASI को रिश्वत की राशि के साथ रंगें हाथों पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, जिसके बाद चौकी इंचार्ज को भी हिरासत में ले लिया। इंपाउंड बाइक की सुपरदारी के लिए रिश्वत की डिमांड की गई थी। आरोपी आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। Haryana News

शिकायत

जानकारी के मुताबिक, गांव नांधा के श्रवण कुमार ने ACB को शिकायत दी। जिसमें बताया कि एक मुकदमें में उसकी बाइक को इंपाउंड हो गई थी। कोर्ट से बाइक की सुपरदारी करवाई गई थी। सुपरदारी के बावजूद कुंड चौकी पुलिस उसकी बाइक छोड़ने के लिए 7 हजार की रिश्वत की मांग की। Haryana News

रिकार्डिंग

मिली जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार ने मामले की शिकायत ACB से की। शिकायत के साथ रिकार्डिंग भी सुनाई। जिसके बाद ACB ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बृहस्पतिवार देर शाम श्रवण कुमार रिश्वत के सात हजार रुपए लेकर कुंड चौंकी पहुंचे। ASI कुलदीप ने जैसे ही रिश्वत की राशि ली, ACB ने रंगें हाथों दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने रिश्वत की मांग करने वाले चौकी इंजार्च सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Haryana News

पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, NH 11 पर पाडला में ओल्ड अशोका होटल से 19 अप्रैल को बाइक, कैश, टैब व अन्य सामान चोरी हो गया था। होटल मालिक मनेठी के सुनील कुमार ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। नांधा के श्रवण कुमार इंपाउंड बाइक की कोर्ट से सुपरदारी करवाई थी, जिसे कुंड चौकी पुलिस छोड़ नहीं रही थी।