हरियाणा के सिरसा समेत इन जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओले गिरने के आसार
जानकारी के मुताबिक, मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मौसम का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। Haryana Weather
मिली जानकारी के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। यहां 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather
बाकि हरियाणा जिसमें अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत शामिल हैं, यहां यलो अलर्ट रहेगा। यहां 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Haryana Weather
एक मई तक राहत
मौसम विभाग के मैप के अनुसार, 29 अप्रैल को भी प्रदेश के मध्य और दक्षिण हिस्सों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि, 30 अप्रैल से मौसम साफ होना शुरू होगा और 1 मई तक पूरा प्रदेश 'ग्रीन जोन' में आ जाएगा। जिससे लोगों को लू और धूलभरी हवाओं से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद है। Haryana Weather
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों के चलते रात के तापमान में भी हल्की गिरावट होने की संभावना है।