{"vars":{"id": "128336:4984"}}

गुरुग्राम की सड़कों पर जर्मनी से लौटा साइंटिस्ट लग्जरी कार में बेच रहा बेकरी प्रोडक्ट, वजह कर देगी आपको भी हैरान

 

Naya Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में एक शख्स ने दोस्ती की ऐसी मिसाल कायम की है जिसे हर कोई बड़ा ही खास मान रहा है। जानकारी के मुताबिक, शहर में सेक्टर-31 की मार्केट में जर्मनी से लौटे मेडिकल साइंटिस्ट अपने बेरोजगार दोस्त की मदद के लिए अपनी लग्जरी कार से बेकरी का सामान बेच रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त के ठीक से सेटल होने तक अवधेश नामक साइंटिस्ट वापस जर्मनी नहीं लौटेंगे। उनके द्वारा कार की डिग्गी में सामान रखकर बेचने का एक Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Haryana News

वायरल वीडियो को लेकर मीडिया ने चटकारा ऑन व्हीलस के रजत से बात की। उन्होंने बताया कि उसका दोस्त अवधेश जर्मनी में रहता है और मेडिकल रिसर्च साइंटिस्ट है। नवंबर में वह अपनी बहन की शादी में इंडिया आया था, उस समय उसकी (रजत) की जॉब चली गई थी और फैमिली में भी इश्यू था। जिसके कारण वह परेशान था।

जानकारी के मुताबिक, अवधेश ने उसे मोटिवेट किया और IDEA दिया कि वह अपना खुद का काम करे, उसने मदद करते हुए अपनी लग्जरी कार में खुद ही सेक्टर-31 में बेकरी प्रोडक्ट बेचना शुरू किया। उनका कहना है कि मुसीबत में दोस्त ही दोस्त काम आता है। मुझे भी वायरल वीडियो के बारे में पता चला है और खुशी इस बात की है कि मेरे पास इतना शानदार दोस्त है। Haryana News

जाने वायरल वीडियो में क्या…

मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष चौहान नाम के शख्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति को सेक्टर-31 मार्केट में 37 लाख रुपए की Jeep Meridian कार के पिछले हिस्से (बूट) से बेकरी आइटम बेचते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि यह व्यक्ति जर्मनी से लौटा मेडिकल रिसर्च साइंटिस्ट अवधेश है, जो अपने दोस्त की मदद के लिए यहां आया हुआ है।

वीडियो में यूजर ने कहा कि “भाई 37 लाख रुपए की गाड़ी Jeep Meridian है। 7 साल से ये शख्स जर्मनी में मेडिकल रिसर्च साइंटिस्ट है। अब इनके दोस्त की जॉब चली जाने पर यह साइंटिस्ट उसको सपोर्ट करने के लिए अपनी 37 लाख रुपए की गाड़ी में सामान बेच रहे हैं भाई। Haryana News

फूड वेंचर को नाम

अवधेश ने अपने दोस्त रजत को एक छोटा फूड वेंचर ‘Chatkaraa on Wheels’ नाम से शुरू करने में मदद की। यह नाम अवधेश ने ही दिया है और वे अपनी कार से मार्केट में ग्राहकों को अस्थायी स्टॉल बनाकर सीधे बेकरी प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं।