हरियाणा में बस स्टैंड पर पब्लिक के सामने युवक का अश्लील डांस; सभी बस अड्डों पर रील बनाने की रोक, GM ने दिए सख्त निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार, युवक का वीडियो सामने आने के बाद फतेहाबाद जिले के सभी बस स्टैंड पर रील बनाने पर रोक लगा दी गई है। जनरल मैनेजर की तरफ से ऑर्डर जारी कर कहा गया है कि यदि कोई युवक-युवती बस स्टैंड पर वीडियो बनाते हैं, तो उन्हें तुरंत रोका जाए और जरूरत पड़ने पर पुलिस में शिकायत दी जाए। Haryana News
जानिए GM के ऑर्डर में क्या….
छवि खराब हो रही
जानकारी के मुताबिक, GM ऑफिस ओर से जिले के सभी बस स्टैंड प्रभारियों को लिखे लेटर में कहा है कि कुछ लोग बस स्टैंड पर फूहड़ और अव्यवस्थित तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इससे न केवल विभाग की छवि खराब हो रही है, बल्कि दुर्घटना होने की भी आशंका रहती है। Haryana News
शिकायत दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, आदेश के तहत फतेहाबाद, टोहाना, जाखल, रतिया, भूना और भट्टू बस स्टैंड के इंचार्ज, यार्ड मास्टर और स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों पर नजर रखें और मौके पर ही उन्हें रोकें। अगर कोई व्यक्ति मना करने के बावजूद वीडियो बनाता है, तो उसके खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई जाए। Haryana News
1 लाख फॉलोअर्स
जानकारी के मुताबिक, जिस युवक के वीडियो के बाद GM ऑफिस की तरफ से लेटर जारी किया गया, उसका नाम रमन है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख फॉलोअर्स हैं। रमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह के डांस के कई वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें वह बस स्टैंड के अलावा सड़कों पर भी डांस करता दिख रहा है।