{"vars":{"id": "128336:4984"}}

अब KMP Expressway पर सफर करना होगा महंगा, नई टोल दरें लागू

 
Haryana Toll Rates: लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर आई है। KMP पर सफर करना अब एक बार फिर से महंगा हो गया है। HSIIDC की ओर से टोल दरों में बढ़ोतरी करते हुए नई दरें 31 मार्च की आधी रात से लागू कर दी गई हैं। इस बार टोल दरों में औसतन करीब 2.8 % की बढ़ोतरी की गई है। 

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले वर्ष 2025 में यह बढ़ोतरी 3.40 % रही थी, जबकि उससे पूर्व के वर्षों में यह और अधिक रही है। ऐसे में लगातार बढ़ती टोल दरों का सीधा असर वाहन चालकों की जेब पर पड़ रहा है। Haryana Toll Rates

बढ़ोतरी दर्ज 

मिली जानकारी के अनुसार, 135.6 KM लंबे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) जिसे वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है, पर कुल 12 टोल प्लाजा संचालित हैं। नई दरें लागू होने के बाद सभी प्लाजा पर संशोधित रेट के अनुसार टोल वसूली शुरू कर दी गई है। नई टोल दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी कर दी गई हैं, प्रति KM दरों में 10 पैसे से 74 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अलग-अलग श्रेणियों में करीब 1.5 से 12 % तक है।

जेब पर असर

जानकारी के मुताबिक, KMP एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। टोल दरों में हुई बढ़ोतरी का प्रभाव निजी वाहनों के साथ-साथ माल ढुलाई से जुड़े व्यावसायिक वाहनों पर भी पड़ेगा। इससे परिवहन लागत बढ़ने की संभावना है। HSIIDC द्वारा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा को हाई-टेक बनाया गया है। अधिकांश लेन फास्टैग आधारित हैं और केवल नकद भुगतान करने वाले वाहनों के लिए ही सीमित स्टाफ तैनात किया गया है। Haryana Toll Rates

प्रति KM टोल दरों में बढ़ोतरी (पुरानी/नई)
वाहन श्रेणीपुरानी दर (रुपये/किमी)नई दर (रुपये/किमी)

एलसीवी/मिनी बस    2.97    3.05
दो एक्सल ट्रक/बस    6.23    6.39
तीन एक्सल वाहन        6.80     6.97
चार से छह एक्सेल      9.77    10.02
सात या अधिक एक्सेल 11.80     12.20
कार, जीप, वैन (एलएमवी)    1.84    1.89

"आधी रात से KMP एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। संशोधित दरों के अनुसार ही अब टोल वसूला जाएगा।"

-प्रवीन बेनीवाल, प्रबंधक, KMP एक्सप्रेसवे

बढ़ाए टोल रेट

मिली जानकारी के अनुसार, NHAI की तरफ से भी अपने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल रेट बढ़ाते हुए नई दरें जारी कर दी हैं, नए रेट 31 मार्च की रात से ही प्रभावी कर दिए गए हैं, ऐसे में वाहन चालकों को अब नई दर के मुताबिक ही टोल देना होगा। Haryana Toll Rates

जानकारी के मुताबिक, बात अगर उत्तर प्रदेश के मेरठ से वाया सोनीपत, झज्जर होते हुए लोहारु तक जाने वाले NH 334B की करें तो यह 236 KM लंबा है। जिस पर पड़ने वाले टोल अब महंगे हो गए हैं। झरोठी टोल प्लाजा छोटे निजी वाहनों से लेकर छोटे वाणिज्यिक वाहनों की दरों में कोई इजाफा नहीं हुआ है जबकि उनके मासिक पास में 75 रुपये से लेकर 105 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, टू-एक्सल वाहन पर पांच रुपये से लेकर ओवर साइज वाहन पर दस से 20 रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं मासिक पास में 210 से 435 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। Haryana Toll Rates

आज से हुआ और महंगा

मिली जानकारी के अनुसार, NH-44 पर वाहन चलाने वालों को भी अपनी जेब ढ़ीली करनी होगी, भिगान टोल पर अब भारी वाहन को सिंगल यात्रा करने पर 15 से लेकर 20 रुपए अतिरिक्त टोल टैक्स देना होगा, जबकि कार, जीप व वैन की एकतरफा यात्रा में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन UP-Down पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। Haryana Toll Rates

जानकारी के मुताबिक, मासिक पास की दरों में बढ़ोतरी हुई है, पहले जहां निजी कार के मासिक पास के लिए 3975 रुपए देने पड़ते थे, अब 4075 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा 20 KM के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों की कार व छोटे वाहनों के पास के लिए 350 के स्थान पर 360 रुपये देने होंगे।