{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Family ID को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब तुरंत होगा गलतियों का सुधार

 
Haryana Family ID: हरियाणा परिवार पहचान पत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। झज्जर के ADC जगनिवास ने कहा कि जिले में परिवार पहचान पत्र (PPP) से संबंधित संशोधन या जानकारी में सुधार के लिए नागरिकों की सहुलियत के मद्देनजर ब्लॉक स्तर पर (जोनल सिटीजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन मैनेजर) जेड क्रीम की नियुक्ति की गई है। हर ब्लॉक के BDPO कार्यालय में जेड क्रीम की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो PPP से संबंधित कार्यों में नागरिकों की सहायता करते हैं।

गलत तरीके से दर्ज वाहन को PPP से हटवाएं

ADC ने कहा कि जो लोग परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से दर्ज वाहन को PPP से हटवाना चाहते हैं, ऐसे मामलों में नागरिकों को चाहिए कि वे सीधे एडीसी कार्यालय में आने के बजाए अपने नजदीक किसी भी मान्यता प्राप्त CSC से ऑनलाइन आवेदन करें। CSC सेंटर से निर्धारित ऑनलाइन आवेदन के बाद स्वतः कुछ समय बाद वाहन PPP से हटा जाएगा।

घर के नजदीक मिलेगी PPP में सुधार की सुविधा

उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि इस कार्य के लिए एडीसी कार्यालय या अन्य किसी सरकारी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा PPP संबंधित कार्यों के लिए बहादुरगढ़, बादली, माछरौली, बेरी, साल्हावास, मातनहेल, झज्जर जिला मुख्यालय के बीडीपीओ कार्यालयों में जेड क्रीम कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें घर के नजदीक ही पीपीपी में सुधार की सुविधा भी मिल सकेगी।