Famous Samosa: सिरसा के इन समोसों को हर कोई है दीवाना, फास्ट फूड में लगता है AKC का ‘देशी घी’ तड़का
Jun 13, 2025, 12:24 IST
Famous Samosa: चोपटा (भगत सिंह)। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अब लोग शुद्धता के साथ साथ क्वालिटी पर भी जोर देने लगे हैं। ऐसा ही एक प्रतिष्ठान है गांव जोड़कियां में स्थित AKC फूड। इस दुकान की विशेषता यह है कि यहां बनने वाली मिठाइयां और यहां तक की फॉस्टफूड भी देसी घी में तैयार होता है। दुकान संचालक अजय कुमार चूरणिया का कहना है कि हम क्वालिटी से समझौता नहीं करते। शुद्ध व अच्छी क्वालिटी की मिठाइयों के बावजूद इनके रेट बाजार के मुकाबले कम है। हमारा प्रयास है कि हमारी दुकान पर आने वाला ग्राहक दुकान मिठाइयों का स्वाद चख कर दोबारा जरूर आए और दूसरों को भी हमारे बारे में बताए। बिलौना विधि से तैयार देसी घी से बनाते हैं मिठाइयां, स्टीम विधि से करते हैं मिठाइयां तैयार AKC फूड संचालक अजय का कहना है कि वे खुद परंपरागत बिलौना विधि से गायों का देसी घी तैयार करते हैं। गाय के दूध से ही मिठाइयां बनाते हैं। मिठाइयां बनाने में स्टील के बर्तनों का प्रयोग करते हैं। सभी तरह की मिठाइयां स्टीम विधि (भाप) से तैयार करते हैं। हमारे यहां के रसगुल्ले, मिल्क केक, मावा इत्यादि की खूब डिमांड है। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों में हमारी दुकान के फॉस्ट फूड खासकर समोसे व गोल गप्पों के भी खूब चर्चें हैं। गर्मी के मौसम में उन्होंने कुल्फी का अलग से प्लांट लगाया है तथा यहां तैयार प्रोडक्टस की भी खूब डिमांड हैं। सभी तरह के फॉस्ट फूड भी देसी घी में ही तैयार करते हैं। हमारा प्रयास रहता है कि किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल न किया जाए और शुद्ध चीज ग्राहक को दी जाए। उन्होंने बताया कि फॉस्ट फूड को बनाने में डाले जाने वाले मसालें भी वे साबुत लेकर आते हैं और खुद पिसवाकर तैयार करते हैं। AKC फूड ने अल्प समय में ही पूरे सिरसा जिले में अपनी अलग पहचान बना ली है। इस प्रतिष्ठान की मिठाइयां, देसी घी चोपटा के साथ लगते राजस्थान व हरियाणा के दूसरे जिलों फतेहाबाद, हिसार इत्यादि में भी जाते हैं। इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले लोग भी उनका घी आॅनलाइन मंगवाते हैं। संचालक अजय कुमार ने बताया कि हमने नाममात्र का लाभ रखकर ग्राहक को बेहतरीन मिठाइयां देने का लक्ष्य रखा है। आसपास के गांवों में विवाह शादियों व अन्य कार्यक्रमों में भी उनके यहां आॅर्डर बुक किए जाते हैं। परोक्ष रूप से दुकान में करीब 50 और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 100 लोगों को रोजगार मिला हुआ है।