हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज 9 जिलों में होगी झमाझम बरसात
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 मई से सक्रिय हो रहे ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा पर भी दिखाई देगा। इसके चलते प्रदेश में 2 से 7 मई के बीच कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। Haryana Weather
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2, 3, 6 और 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 4 और 5 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। Haryana Weather
चलेंगी तेज हवाएं
2 मई को पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 3 से 6 मई के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather
हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार, आज 2 मई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। Haryana Weather
मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, आगामी दिनों में आंधी-बारिश के चलते सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी।