{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के गांवों में बनेंगे नए पर्यटन हब, फार्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

 
Naya Haryana, Haryana Home Stay Policy : हरियाणा अब पर्यटन को सिर्फ घूमने-फिरने की गतिविधि नहीं, बल्कि रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नए इंजन के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने फार्म टूरिज्म और होम स्टे मॉडल को मजबूत करते हुए गांवों को नई आर्थिक पहचान देने की तैयारी तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ़ अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसका वैश्विक बाजार लगभग 5000 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का है, जिसमें हरियाणा की हिस्सेदारी बढ़ाने की पूरी क्षमता है। Haryana Home Stay Policy

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में फार्म टूरिज्म और होम स्टे संचालकों के साथ मंगलवार को हुई बैठक में डॉ़ अग्रवाल ने साफ किया कि सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के गांव पर्यटन के नए केंद्र बनें, जहां पर्यटक सिर्फ ठहरें ही नहीं बल्कि ग्रामीण जीवन का अनुभव भी लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस मॉडल को बढ़ावा देने में रुचि ले रहे हैं और इसे राज्य की नई पर्यटन पहचान बनाने की दिशा में काम हो रहा है। Haryana Home Stay Policy

अड़चनें खत्म होंगी

जानकारी के मुताबिक, बैठक में फार्म टूरिज्म और होम स्टे संचालकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अनुमतियों और प्रक्रियागत अड़चनों की समस्या सामने रखी। इस पर सरकार ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। डॉ़ अग्रवाल ने संचालकों से कहा कि वे अपनी सभी समस्याएं अगले 5 दिनों में लिखित रूप में दें, ताकि एक समग्र नीति तैयार की जा सके।

नई फार्म टूरिज्म नीति

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार अब एक समग्र फार्म टूरिज्म और होम स्टे नीति तैयार करने जा रही है, जिसे सभी विभागों के समन्वय से विकसित किया जाएगा और बाद में कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही इन सेवाओं को ‘सेवा का अधिकार अधिनियम’ के तहत भी नोटिफाई करने की योजना है, जिससे सभी प्रक्रियाएं तय समय सीमा में पूरी हों और सिस्टम अधिक पारदर्शी बने। Haryana Home Stay Policy

मॉडल भी होगा अध्ययन

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ़ अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार अन्य राज्यों में लागू सफल एग्रो टूरिज्म मॉडल का अध्ययन कर रही है ताकि राज्य की नीति को और अधिक प्रभावी और निवेश अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी को अब अन्य उद्योगों की तरह ही बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। Haryana Home Stay Policy

‘गीता पर्यटन हब’

जानकारी के मुताबिक, इसी क्रम में एक अन्य उच्चस्तरीय बैठक में डॉ़ अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार ने पिपली से ज्योतिसर तक एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। महाभारत अनुभव केंद्र को और अधिक भव्य और इंटरैक्टिव बनाने की योजना है। यहां सोवेनियर शॉप, फूड कोर्ट और फोटो जोन जैसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, ताकि पर्यटकों का अनुभव और समृद्ध हो सके। Haryana Home Stay Policy

मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों में पर्यटकों की सुविधा के लिए केंद्र के खुलने के समय में भी विस्तार किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा देश में 50 विश्वस्तरीय आइकॉनिक पर्यटन स्थलों की योजना में कुरुक्षेत्र को शामिल करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। यदि चयन होता है तो यह शहर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभरेगा।