{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा राजनीति में नई हलचल, CM सैनी के कार्यक्रम में शामिल हुई कांग्रेस निष्कासित विधायक

चंडीगढ़: हरियाणा राजनीति के गलियारों में इन दिनों हलचल जारी है। इसका कारण कांग्रेस के निष्कासित विधायकों का सीएम नायब सैनी के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होना है। हाल ही में यमुनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला ने सीएम नायब सिंह सैनी की खुलकर तारीफ की। रेणु बाला के द्वारा सीएम की तारीफ करने के बाद राजनीतिक गलियारों में चारों ओर चर्चा है।
 

 चंडीगढ़: हरियाणा राजनीतिक के गलियारों में इन दिनों हलचल जारी है। इसका कारण कांग्रेस के निष्कासित विधायकों का सीएम नायब सैनी के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होना है। हाल ही में यमुनानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला ने सीएम नायब सिंह सैनी की खुलकर तारीफ की। रेणु बाला के द्वारा सीएम की तारीफ करने के बाद राजनीतिक गलियारों में चारों ओर चर्चा है।

महिलाओं को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही पहल सराहनीय: रेणु बाला 

सीएम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुनानगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 9 बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा साढ़ौरा विधायक रेणु बाला की मौजूदगी और उनके बयान की रही। रेणु बाला ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है और इसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। हालांकि जब मीडिया ने उनसे बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। वहीं बीजेपी में एंट्री को लेकर लगातार उठ रहे सवालों पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

जनता के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता

रेणु बाला ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा साढ़ौरा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। उनके मुताबिक साढ़ौरा की जनता के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है।