{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  New Railway Line: हरियाणा में बिछेगी नई रेल लाइन, इन 5 जिले वालों की हो गई बल्ले-बल्ले

 
New Railway Line: केंद्र सरकार ने हरियाणा को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि अब दिल्ली से हरियाणा के कई जिलों से होते हुए अंबाला तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। 194km लंबी इस रेल लाइन पर 5983 करोड़ रुपये की लागत राशि खर्च होगी।

5 जिलों को मिलेगा तगड़ा फायदा
 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस नई रेल लाइन का GT रोड बेल्ट के लाखों लोगों को मिलेगा। यह रेल लाइन दिल्ली से वाया सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र से होते हुए अंबाला तक पहुंचेगी।  

अश्विनी वैष्णव ने का कहना है इस प्रोजेक्टर को 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ रेलवे की काफी जमीन लगती है जिसका प्रयोग नई रेल लाइन बिछाने में होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। 

जल्द पूरे होंगे यह प्रोजेक्ट्स
हरियाणा में इन दिनों कई बड़े रेल प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। इनमें कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के साथ- साथ बनने वाली नई इलेक्ट्रिक डबल ब्राड- गेज लाइन पलवल से शुरू होकर सोहना, मानेसर और खरखौदा के रास्ते हरसाना कलां (सोनीपत) को जोड़ेगी। इसी तरह करनाल- यमुनानगर के बीच नई रेल लाइन को स्वीकृति मिल चुकी है। 61 km लंबी यह नई रेल लाइन इंद्री, लाडवा और रादौर के रास्ते कुरुक्षेत्र- यमुनानगर के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी जो मौजूदा 121 किलोमीटर की दूरी को घटाकर 61 km कर देगी।