{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Namo Bharat: दिल्ली से हरियाणा के पलवल तक दौड़ेगी नमो भारत, फटाफट चेक करें रूट मैप 

 
 

Namo Bharat: दिल्ली और मेरठ के बाद अब रैपिड रेल का फोकस हरियाणा के रूट पर है। दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट के अलावा दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल कॉरिडोर की तैयारी चल रही है। ये कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरु होकर फरीबादा और बल्लभगढ़ होते हुए पलवल तक पहुंचेगा। इसकी लंबाई 70-72km हो सकती है।  इसमें सराय काले खां, बदरपुर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-12, बल्लभगढ़ और आखिरी में पलवल स्टेशन हो सकते हैं। ये 9 रूट दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के समानांतर बन सकते हैं।

दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल नमो भारत प्रोजेक्ट
दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल नमो भारत प्रोजेक्ट अभी मंजूरी के शुरुआती चरणों में है। नमो भारत या मेट्रो विस्तार के लिए सर्वे और प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर चर्चा चल रही है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर चालू होने के बाद सरकार का फोकस अन्य रूट की डीपीआर, टेंडर (Tendering) और भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) पर होगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ट्रैक और पिलर बिछाने में 3 से 4 साल का समय लगता है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 2029-2030 तक इस रूट पर ट्रायल रन शुरू हो सकता है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी कनेक्टिविटी
इस नमो भारत कॉरिडोर को आगे पलवल में Noida इंटरनेशनल हवाई अड्डे से जोड़ने का भी प्लान है। इससे इस रूट की अहमियत बढ़ जाएगी। नमो भारत की औसत गति 100 से 120km प्रति घंटा होगी। जबकि लोक EMU ट्रेनों और बसों की स्पीड बहुत धीमी है।

रूट अलायनमेंट और फंडिंग पर चर्चा
इस कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर चर्चा चल रही है। सैनी सरकार और केंद्र सरकार के बीच इस रूट एलाइनमेंट और फंडिंग को लेकर मंथन कर रही है। सराय काले खां इसका मुख्य हब होगा। यहां से यात्री मेरठ (दिल्ली-मेरठ लाइन) या दिल्ली-अलवर रूट जाने वाली रैपिड रेल में आ-जा सकेंगे।