Haryana Monsoon : हरियाणा में मानसून अब दिखाएगा अपना रौद्र रूप, कल इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
Haryana Monsoon : हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव होगा। इसके चलते रविवार को कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक डिप्रेशन से नमी वाली मानसूनी हवाएं आने की संभावना से कल 28 जुलाई से हरियाणा राज्य में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है।
तापमान में गिरावट होने की संभावना
जिससे 28 जुलाई रात्रि से 31 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में अरबसागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना से उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है परंतु पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है । इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।