हरियाणा में 85 लाख रुपये से यहां बनेगी आधुनिक गौशाला, आवारा पशुओं से मिलेगी राहत
नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल के अनुसार यह पहल बेसहारा गोवंशी के संरक्षण और उनके बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौशाला विकसित होने से क्षेत्र में आवारा घूम रहे गोवंशी को सुरक्षित आश्रय, भोजन और देखभाल की उचित सुविधा मिल सकेगी। इससे शहर में आवारा पशुओं की समस्या को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, डॉ. यशपाल ने कहा कि यह पहल बेसहारा गोवंशी के संरक्षण के लिए दीर्घकालिक समाधान प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास को परिषद की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया गया है। Haryana News
डॉ. यशपाल ने कहा कि PM मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार गोसेवा और गोसंरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उसी दिशा में शहर में भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरा किया जाए।