{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में SPO को थप्पड़ मारकर नाबालिग फरार, चालान मशीन छीनकर फेंकी

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी के व्यस्त बाजार में बुधवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब बीच सड़क के खड़ी एक बुलेट बाइक को हटवाने और चालान करने को लेकर नाबालिग और पुलिस के बीच विवाद इतना बढ़ गया की बात मारपीट तक आ गई। 

जानकारी के मुताबिक, मामूली पूछताछ से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि युवक ने न सिर्फ SPO से चालान मशीन छीनकर फेंक दी, बल्कि थप्पड़ मारकर मौके से भाग गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस को दुकान के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ा, जहां युवक के चाचा ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डालते हुए जमकर हंगामा किया और वर्दी तक उतरवाने की धमकियां दी। बाद में थाने में भी बवाल जारी रहा।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों चाचा भतीजा को काबू कर सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने पूरी घटना में पुलिस पर ज्यादती के गंभीर आरोप लगाए हैं। Haryana News

बीच रास्ते बुलेट

मिली जानकारी के अनुसार, जगाधरी सिटी थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ जगाधरी बाजार में मौजूद थे। बाजार में रास्ते के बीच एक बुलेट बाइक खड़ी थी। जब उन्होंने आसपास के लोगों से बाइक के बारे में पूछा, तो किसी ने नहीं बताया कि यह किसकी है।

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने चालान मशीन से बाइक का नंबर चेक करना शुरू किया। इसी दौरान एक युवक वहां आया और SPO रणदीप सिंह के हाथ से चालान मशीन छीनकर फेंक दी। Haryana News

दुकान में घुसा युवक

मिली जानकारी के अनुसार, इस पर होमगार्ड ने युवक से कहा कि जब बाइक के बारे में पूछा जा रहा था, तो उसने पहले क्यों नहीं बताया, क्योंकि बाइक की वजह से आमजन को परेशानी हो रही थी। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक तैश में आ गया और बोला कि उसकी बाइक यहीं खड़ी रहेगी, जिसमें हिम्मत है हटाकर देख ले। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, शोर सुनकर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच युवक ने SPO रणदीप को जोर से थप्पड़ मार दिया और भागकर पास की एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुस गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी दुकान के अंदर गए।

चाचा ने कहा-

मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान दुकान में मौजूद गुरदीप सिंह नामक व्यक्ति युवक को बचाने के लिए पुलिस से उलझ गया। उसने कहा कि यह उसका भतीजा है और उसे हाथ नहीं लगा सकते। गुरदीप ने धमकी देते हुए कहा कि वह उनकी वर्दी उतरवा देगा और कहा कि वे जानते नहीं वह कौन है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया, जबकि भीड़ का फायदा उठाकर गुरदीप मौके से फरार हो गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। कुछ देर बाद उसका चाचा गुरदीप भी थाने पहुंच गया और वहां हंगामा करने लगा। उसने जबरदस्ती अपने भतीजे को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बुलेट बाइक को भी इंपाउंड कर लिया है।

ज्यादती का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, रात को थाने पहुंचे युवक के दादा ने बताया कि पुलिस के कहने पर उसका पोता बाइक पीछे करने लगा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने चालान करने की बात कही, जिस पर कहासुनी हो गई। इसके बाद बच्चा दुकान में चला गया। दादा का आरोप है कि पुलिस दुकान में घुसी और जबरदस्ती बच्चे को खींचकर बाहर ले आई, जिससे काउंटर पर रखा सामान भी बिखर गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, दादा ने बताया कि वे अपने बेटे गुरदीप के साथ नाबालिग को छुड़ाने के लिए थाने गए थे, जहां पुलिस ने गुरदीप को भी पकड़कर हवालात में डाल दिया। उन्होंने कहा कि उसका पोता अभी 16 साल का है और 12वीं कक्षा में पढ़ता है।