Metro News: गुरुग्राम मेट्रो रूट में हुआ बड़ा बदलाव, इन गांवों और सेक्टरों की बदलेगी तकदीर
Metro News: हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। OLD गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण को लेकर GMRL ने प्रस्तावित रूट में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिया है। इस नए बदलाव के बाद अब Metro OLD दिल्ली रोड से होते हुए डूंडाहेड़ा और उद्योग विहार के प्रमुख इलाकों से भी जूजरने वाली है।
जानकारी के मुताबिक, योजना के अनुसार Metro को OLD दिल्ली रोड से राव गजराज मार्ग होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शंकर चौक पहुंचना था। हालांकि, NCRTC द्वारा ‘नमो भारत’ ट्रेन के रूट में बदलाव किए जाने के बाद GMRL ने भी Metro मार्ग को संशोधित करने का फैसला किया है। अब नमो भारत ट्रेन दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ चलेगी, जिससे तालमेल बिठाने के लिए Metro रूट को बदला गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, संशोधित योजना के तहत अब Metro सुशील ऐमा मार्ग से चलकर OLD दिल्ली रोड पर डूंडाहेड़ा स्थित हनुमान मंदिर तक जाएगी। वहां से यह राम चौक और उद्योग विहार फेज-3 व फेज-5 की मुख्य सड़क से होते हुए शंकर चौक तक पहुंचेगी। इस बदलाव से डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा गाँव के साथ-साथ सेक्टर-21 और 22 को सीधा फायदा मिलेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, शंकर चौक पर OLD गुरुग्राम Metro का स्टेशन नमो भारत और रैपिड Metro के स्टेशनों के बिल्कुल करीब बनाया जाएगा। इन तीनों स्टेशनों को फुट ओवरब्रिज (FOB) के जरिए जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने की सुविधा मिलेगी। हाईवे पार करने के लिए यात्रियों को विशेष FOB की सुविधा भी दी जाएगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, Metro के दूसरे चरण के काम में तेजी लाने के लिए GMRL करीब 3500 करोड़ रुपये का ऋण लेने की योजना बना रहा है। पहले यह ऋण यूरोपियन बैंक से लिया जाना था, लेकिन अब कंपनी ने वर्ल्ड बैंक का रुख किया है। जल्द ही संशोधित प्रोजेक्ट रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक के समक्ष रखी जाएगी। दूसरे चरण में स्टेशनों की सटीक लोकेशन पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि एक स्टेशन सेक्टर-21 में और दूसरा डूंडाहेड़ा व शंकर चौक के बीच बनाया जा सकता है।