हरियाणा के गुरुग्राम में MCG सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर सस्पेंड, साथ ही विभागीय जांच के आदेश
Apr 22, 2026, 16:05 IST
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम नगर निगम (MCG) कमिश्नर प्रदीप दहिया ने सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर (SSI) हर्ष चावला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, SSI ने रोड स्वीपिंग मशीन में लगी आग की घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को नहीं दी थी। जिस कारण MCG को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आग की घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देना अनिवार्य था, लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा न तो संयुक्त आयुक्त को और न ही अन्य किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। इसे गंभीर लापरवाही और कर्तव्यों के निर्वहन में चूक माना गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अतिरिक्त आयुक्त-III, नगर निगम कार्यालय में रहेगा और वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।