Maruti Suzuki Plant: हरियाणा में आएगी नौकरियों की बहार, जल्द शुरू होगी Maruti Suzuki की दूसरी यूनिट
औद्योगिक विकास पकड़ेगा रफ्तार
मारूति सुजुकी कंपनी द्वारा इस दूसरी यूनिट पर 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। जबकि पिछले साल फरवरी में कंपनी ने IMT खरखौदा में 9,413 करोड़ रुपए के निवेश के साथ वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया था। अब इस दूसरी यूनिट में उत्पादन कार्य शुरू होने पर हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
IMT सोहना में एटीएल बैटरी टेक्नोलाजी द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी लिथियम- आयन बैटरी यूनिट की पहली इकाई में पिछले साल सितंबर महीने में उत्पादन शुरू हो चुका है। यहां कपनी ने 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2027 तक सभी सरकारी भवनों सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने का ऐलान किया है।
NCR क्षेत्र को मिल रही नई पहचान
शुक्रवार से शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र में अभिभाषण के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने यह जानकारी दी है। हरियाणा प्रदेश ने 2.75 लाख करोड़ रुपये के कुल निर्यात और 1 लाख 61 हजार 707 करोड़ रुपये के माल निर्यात के साथ नया एक्सपोर्ट बेंचमार्क स्थापित किया है।