{"vars":{"id": "128336:4984"}}

गुरुग्राम के सरकारी स्कूल में युवक की मर्डर, लाश देखकर घबराए टीचर्स 

 
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार की सुबह हरियाणा के गुरुग्राम में एक सरकारी स्कूल में युवक की हत्या होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, टीचर और अन्य स्टाफ जब स्कूल पहुंचे तो उन्हें फर्श पर युवक की खून से लथपढ़ लाश पड़ी मिली। फर्श पर भी काफी खून फैला हुआ था और खून से सनी लाश देखकर टीचर्स भी घबरा गए।

मिली जानकारी के अनुसार, स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। बताया गया है कि कोई भरी वस्तु सिर पर मार मार कर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान युवक रवि के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 20 साल है। वह यूपी के ललितपुर का रहने वाला है। पुलिस टीम टीचर्स और स्टाफ से युवक के बारे में पता कर रही है। Haryana News

हत्या का पता

मिली जानकारी के अनुसार हत्या का यह माला राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेलीमंडी में सामने आया है। शुक्रवार सुबह जब टीचर्स और स्टाफ स्कूल पहुंचे तो युवक का शव पड़ा देखा। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही शिक्षा विभाग और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। सबसे पहले पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद उस एरिया को सील कर दिया, जहां लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में जांच शुरू की।