हरियाणा के गुरुग्राम में 10वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
May 3, 2026, 09:17 IST
Naya Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम में सेक्टर 65 स्थित M-3-M हाईट्स सोसाइटी में एक व्यक्ति की ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। मामले की जांच जारी है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।