{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में इन मकान मालिकों पर होगी बड़ी कार्रवाई, SP ने जारी किए ये आदेश

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पुलिस की ओर से 32अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए किरायेदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन कराने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इसके बावजूद लोग इस ओर से लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में कुछ अपराधी वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। Haryana News ऐसे में पुलिस की ओर से सभी लोगों को किरायेदारों व नौकरों की वैरिफिकेशन कराने की अपील की जा रही है। किरायेदारों की सत्यापन रिपोर्ट करा संबंधित पुलिस थाना में रिकार्ड जमा कराने में सहयोग मांगा जा रहा है। Haryana News एसपी सुरेंद्र भौरिया ने कहा कि पुलिस द्वारा जितना जल्दी संभव हो अपने किरायेदारों का पुलिस वैरिफिकेशन कराएं। Haryana News जिला के सभी व्यापारिक संस्थान,औद्योगिक संस्थान, फैक्ट्रियां, ढाबा व रेस्टोरेंट व ठेकेदारों के पास जितने भी बाहरी राज्यों के कर्मचारी हैं उनकी पुलिस वैरिफिकेशन कराने के बाद ही काम पर रखें। इसका रिकॉर्ड संबंधित थाना चौकी में भी जमा कराएं। जो स्थानीय लोग काम कर रहे हैं। Haryana News उनका आधार कार्ड भी मालिक के पास होना चाहिए। यदि कोई इसमें लापरवाही बरतेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह पुलिस रेग्यूलेशन में है।