हरियाणा में 21 लाख की लागत से बनेगा महर्षि वाल्मीकि पार्क, जल्द पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया
मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद ने विश्वकर्मा चौक के निकट अपनी जमीन पर पार्क बनाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। लगभग 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क के लिए टेंडर भी लगा दिया है। Haryana News
सैर करने के लिए विशेष ट्रैक
जानकारी के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी को वर्क आर्डर जारी किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पार्क में ओपन जिम, पर्याप्त लाइट व्यवस्था और सैर करने के लिए विशेष ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही पार्क की चारदीवारी कर इसे सुरक्षित बनाया जाएगा। इस पार्क का सबसे अधिक लाभ द्वारका कॉलोनी, खटीक बस्ती, पंजाबी कॉलोनी और विश्वकर्मा कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मिलेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इन कॉलोनियों के आसपास में सुबह-शाम टहलने या व्यायाम के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। पार्क बनने के बाद बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को सैर और स्वास्थ्य के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जिस जगह पार्क प्रस्तावित है, वहां झुग्गियां बनी हुई हैं। झुग्गियों के पीछे की तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं और झाड़ियां उगी हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद के सचिव सुंदर शर्मा, ME अनिल कुमार व सफाई निरीक्षक उमेश कुमार ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को यहां से हटने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जींद रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास पुनर्वास के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर नप की जगह है और कुछ झुग्गियां पहले भी हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा चौक के पास नप की जगह है, जहां पर पार्क बनाया जाना है। यहां झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बसने के लिए रेलवे ओवरब्रिज के निकट जगह दी जाएगी। वहां पर पेयजल की सुविधा है और शौचालय भी बनाए गए हैं।
-सुंदर शर्मा, सचिव, नगर परिषद, गोहाना