{"vars":{"id": "128336:4984"}}

LPG Cylinder Price: आम आदमी को बड़ा झटका, अचानक बढ़े LPG के दाम  

 
LPG Price Hike: इजराइल और ईरान युद्ध के चलते एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज 115 रुपये तक बढ़ गए हैं। होली से पहले ही LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा था। लेकिन तब सिर्फ कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े थे। लेकिन इस बार घरेलू उपभोक्ताओं को 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को 115 रुपये का झटका लगा है। 

घरेलू एलपीजी के आज के रेट
भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर LPG के दाम की बात करें तो आज  14.2KG वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं मुंबई में 912.50 रुपये में, कोलकाता में 939 रुपये , चेन्नई में 928.50 रुपये में मिल रहा है।तेल और गैस

कॉमर्शियल सिलेंडर का हाल
दिल्ली में 19KG वाला LPG सिलेंडर आज से 1883 रुपये में मिलेगा।  अब आज से 1990 रुपये का हो गया है।मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1835 रुपये में मिलेगा।