{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में हिसार यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 8 पर FIR

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में मंगलवार देर रात हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) में वाइस चांसलर (VC) आवास के बाहर सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज कर दिया। Haryana News जानकारी के मुताबिक, 20 से ज्यादा स्टूडेंट इसमें घायल हो गए। 6 स्टूडेंट्स को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट दोपहर को स्कॉलरशिप पॉलिसी के विरोध में VC से मिलने पहुंचे थे। यहां उनका सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ विवाद हो गया। Haryana News जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई। रात को वे इसके विरोध में VC आवास के बाहर पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें दोबारा खदेड़ दिया और लाठीचार्ज किया। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट्स की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज सुखबीर सिंह, प्रोफेसर राधेश्याम, रजिस्ट्रार पवन कुमार, सुमन, नरेंद्र, जगमेश पूनिया, अनूप और बिजेंद्र के खिलाफ धारा 110, 190, 191(2), 191(3) और 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, इस बीच यूनिवर्सिटी ने 2 नए वीडियो जारी किए हैं। एक में घायल सुरक्षाकर्मी को ले जाते और दूसरे में छात्रों के सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का दावा किया गया है।