job Fair: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, 11 मार्च को लगेगा Job Fair
Mar 9, 2026, 21:09 IST
job Fair: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आज हम आपके लिए नौकरी से जुड़ी अपडेट लेकर आए हैं। बता दें कि फरीदाबाद जिले के सेक्टर-11 स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर में 11 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आने वाली 11 तारीख को जॉब फेयर लगने जा रहा है।
मेले में आएंगी करीबन 12 कंपनियां
इस मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और हार्टरोन से कंप्यूटर कोर्स कर चुके युवा शामिल हो सकते हैं। इस जॉब फेयर के जरिए अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे युवा सीधा कंपनी से जुड़ पाएंगे। इस मेले में लगभग 12 कंपनियां शामिल होंगी जिनमें IT सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर से जुड़ी कंपनियां होंगी।
प्रतिनिधियों से सीधा मिल पाएंगे युवा
मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच मुहैया कराना है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिल सके और नौकरी के अवसरों के बारे में डिटेल ले सकें। उन्होंने बताया कि इस मेले में वे सभी युवा हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने कंप्यूटर से संबंधित कोर्स पूरा कर लिया है।