हरियाणा में JJP नेता की गैस एजेंसी सील, CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई डिपार्टमेंट की बड़ी छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई गुरुवार देर रात को की गई। यह कार्रवाई गैस सिलेंडर वितरण में लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। एजेंसी पहले भी सुर्खियों में रही थी। कुछ दिन पहले वार्ड-2 के निवासी सतपाल ने PMO और CMO को शिकायत भेजकर टोहाना शहर में बनी 2 गैस एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता द्वारा दोनों एजेंसी संचालकों पर जान बूझकर सरकार की छवि खराब करने के आरोप लगाए गए थे। शिकायत में कहा गया था कि रसोई गैस संचालक माया देवी के पति हवासिंह JJP से वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिसके चलते वे जान बूझकर सरकार को बदनाम कर रहे हैं। Haryana News
दस्तावेज पेश नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी निर्दोष पूनिया ने बताया कि यह गैस एजेंसी माया खोबड़ा के नाम से संचालित है। छापेमारी के दौरान हवासिंह नामक व्यक्ति वहां मौजूद थे। निरीक्षण में एजेंसी के स्टाफ सदस्य संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सके। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पूनिया ने जानकारी दी कि एजेंसी के गोदाम में 516 खाली सिलेंडर और 17 भरे हुए सिलेंडर पाए गए। इसके अतिरिक्त, 343 छोटे सिलेंडर और 51 कमर्शियल सिलेंडर भी मिले। अनियमितताओं के कारण एजेंसी को सील कर दिया गया है।