{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 25 जून से हिसार से अमरनाथ के लिए रवाना होगा जत्था, श्रीनगर में लगेगा सेवा शिविर

  हिसार: श्री शिव सेवक मंडल ट्रस्ट की तरफ से इस साल श्रद्धालुओं का जत्था 25 जून को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना होगा। इस यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री शिव सेवक मंडल  ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस अनुमति सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर ली गई हैं।
 

 हिसार: श्री शिव सेवक मंडल ट्रस्ट की तरफ से इस साल श्रद्धालुओं का जत्था 25 जून को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना होगा। इस यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री शिव सेवक मंडल  ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस अनुमति सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर ली गई हैं। इस बार भी सेवा के भाव से ओतप्रोत 70 से 80 शहरवासी स्वयंसेवक के रूप में जुड़कर यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर हैं। शिव सेवक मंडल ट्रस्ट का सेवा शिविर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित पैंथागन चौक के समीप स्थापित किया जाएगा, जहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम और अन्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया जाएगा।

58 दिनों तक निरंतर सेवा कार्य संचालित रहेगा

ट्रस्ट के प्रधान महिपाल मुंजाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शिव सेवक मंडल ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रियों की सेवा में समर्पित है। इस साल भी तीन वाहनों के माध्यम से हिसार से आवश्यक सामग्री श्रीनगर भेजी जाएगी, ताकि 58 दिनों तक निरंतर सेवा कार्य संचालित किया जा सके। 

शहरवासियों में भारी उत्साह

3 जुलाई से शुरु होने वाली इस पावन यात्रा को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। अब तक 714 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। जम्मू एंड कश्मीर बैंक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराने पहुंच रहे हैं। बालटाल मार्ग के लिए 15 जुलाई तक तथा पहलगाम मार्ग के लिए 26 जुलाई तक की बुकिंग पूरी हो चुकी है। यह यात्रा जुलाई से शुरू होकर अगस्त तक चलेगी, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु पहुंचेंगे।