{"vars":{"id": "128336:4984"}}

सिरसा में आढ़तियों के घर IT की रेड जारी; टीम ने खंगाल रही रिकॉर्ड, घरों के बाहर CRPF टीम तैनात

 
Naya Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार को फिर आढ़तियों के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी रही। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की दो से तीन टीमें शहर रके भादरा बाजार व हुडा सेक्टर व घंटा घर चौक स्थित चौक में आढ़तियों के घर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने उनके घर पर दस्तावेज खंगाले।

मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला GST में अनियमिताओं एवं टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है। पिछले दो दिनों से दिल्ली की आयकर टीम जांच कर रही है। साथ में CRPF की टीम ने घर के बाहर तैनात है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर या बाहर जाने या जाने की अनुमति नहीं है। घर के अंदर टीम दस्तावेज खंगाल रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आयकर टीम ने इन आढ़तियों की दुकानों को भी बंद करवा दिया है। उनके घर पर सुबह से जांच चल रही है। ऐसे ही भादरा बाजार में सुभाष गोयल शेरपुरा वाले के घर पर आयकर टीम जमावड़ा डाले हुए हैं। आढ़ती सुभाष का गुड़ व चीनी का कारोबार है। वह पहले दिल्ली में कारोबार करते थे। वह सुभाष शेरपुरा नाम सभा के प्रधान भी हैं। Haryana News

घर चल रही जांच

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हुडा सेक्टर में आढ़ती अनिल के घर पर आयकर की टीम शुक्रवार सुबह से शाम तक जांच चल रही है। घर के बाहर CRPF की टीम तैनात कर दी है और आयकर टीम दिनभर से कारोबार से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है। आढ़ती अनिल का तांबे का व्यापार है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें शहर में कुछ अन्य जगह पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। विभागीय टीम भी अधिकारिक सूचना जारी नहीं कर रही और CRPF की टीम द्वारा काफी सख्ती कर दी गई है।