IPS Arshinder Singh: हरियाणा के ACB चीफ है सबसे अमीर IPS, देश नहीं बल्कि विदेशों में खरीद रखी है प्रॉपर्टी
ACB चीफ अरशिंद्र चावला 1993 बैच के पुलिस अफसर है। वह ACB चीफ से पहले हरियाणा पुलिस एकेडमी के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इसके बाद उनका ट्रांसफर DG एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा पुलिस के पद पर हुआ। वह अपने पुलिस करियर में ACP और IG स्तर की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
कंप्यूटर साइंस में किया है बीई
डीजी अरशिंद्र चावला हरियाणा के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई भी हरियाणा में ही हुई है। उन्होंने बीई कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली और फिर UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास करके IPS बने।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, IPS अरशिंद्र चावला और उनके परिवार के पास 30.49 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें 6 दुकान, 4 कृषि जमीन, 1 प्लाट, 1 फ्लैट और एक घर शामिल है। उनकी ये संपत्तियां एसएस नगर, गुरुग्राम, फतेहगढ़ के साथ यूरोपीय देश रोमानियां में हैं।