{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Inspector Suspend: हरियाणा में सरकारी डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड, Video हुआ वायरल

 
Inspector Suspend: हरियाणा के करनाल में घरौंडा सरकार अस्पताल में डॉक्टर को थप्पड़ मारने और कॉलर पकड़कर जीप में बैठाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में घरौंडा धाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।

बुधवार देर रात यह घटना हुई। डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने चिकित्सीय काम बंद कर धरना देकर विरोध किया। मेडिकल एसोसिएशन भी डॉक्टर के समर्थन में उतर आई है।

उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी, किडनैपिंग का केस दर्ज करने की भी मांग की है। गुरुवार को मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के साथ मीटिंग कर अपनी मांगे रखी। इसके बाद देर शाम SP करनाल ने इंस्पेक्टर दीपक को सस्पेंड कर दिया। हालांकि, अभी तक खत्म नहीं की गई है।