Indore Couple Missing Case: हनीमूम मनाने गए इंदौर के कपल को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, राजा रघुवंशी की हुई थी हत्या, मौके से मिली ये चीज
Jun 4, 2025, 11:16 IST
Indore Couple Missing Case: मेघालय में पुलिस ने इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी (29) की हत्या की पुष्टि की है। राजा रघुवंशी का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला था। करीब 11 दिन पहले वह और अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने गए थे और इसी बीच यह कपल लापता हो गया था। खबरों की मानें, तो पुलिस को मौके से एक पेट काटने वाला हथियार भी मिला है। पुलिस को शक है कि इसी हथियार से राजा का मर्डर किया गया है। खबरों की मानें, तो जिला पुलिस प्रमुख विवेक सिम ने बताया कि इसमें कोई संदेह नहीं है, यह हत्या का मामला है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लग रहा है कि जो हथियार बरामद किया गया है, वह विशेष रूप से अपराध करने के लिए ही खरीदा गया था। कपल 23 मई को फेमस लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद अपने नोंग्रियाट गांव के होमस्टे से चेक आउट किया था। उनके लापता होने की सूचना अगले दिन तब मिली जब उनका लावारिस स्कूटर सड़क किनारे एक कैफे के पास खड़ा मिला। खबरों की मानें, तो राजा के शव की पहचान उसके नाम के टैटू से हुई। बरामद किए गए प्रमुख साक्ष्यों में एक मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच, एक महिला की सफेद शर्ट और दवा की पट्टियां शामिल हैं। जिससे पता चलता है कि हमले के दौरान सोनम मौके पर ही मौजूद रही होगी। हालांकि, राजा के सोने के गहने, बटुआ और फोन गायब थे। जिससे डकैती का संदेह पैदा हो रहा है। राजा के सोने के गहने, बटुआ और फोन गायब है। जिसके परिवार के लोगों को लग रहा है कि डकैती के लिए यह हत्या की गई है। खबरों की मानें, तो राजा के भाई ने दूरदराज के क्षेत्र में CCTV कवरेज की कमी का हवाला देते हुए CBI जांच की मांग की है।