Vande Bharat Sleeper Train: भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितंबर से होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल
Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए एक राहत की खबर सामने आने वाली है। दरअसल, भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन त्योहारी सीजन से ठीक पहले सितंबर 2025 में पटरी पर दौड़नी शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन आराम, स्पीड और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और इसके रूटों पर दौड़ने से यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
दरअसल, गुजरात के भावनगर में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितंबर 2025 में परिचालन शुरू करेगी। वैष्णव ने कहा किवंदे भारत स्लीपर ट्रेन बहुत जल्द सितंबर में आ रही है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत और नमो भारत जैसी सेवाओं के बाद, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मील का पत्थर है और भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के अगले चरण का प्रतीक है।
1,128 यात्री कर सकेंगे सफर
उन्होंने कहा कि रीवा-पुणे एक्सप्रेस, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, और एक नई ट्रेन जो जबलपुर और रायपुर को जोड़ेगी। रात भर लंबी दूरी की यात्रा के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई है। इस सेमी-हाई-स्पीड ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) में करीब 1,128 यात्रियों की क्षमता होगी। इस ट्रेन में 16 कोच हैं। जिन्हें तीन श्रेणियों एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2 टियर और एसी 3 टियर में बांटा गया है। इसकी अधिकतम स्पीड 180 किमी/घंटा है, जो पारंपरिक रात भर चलने वाली ट्रेनों की तुलना में बहुत तेज है।
ये हो सकता है रूट और किराया
-नई दिल्ली से हावड़ा
-नई दिल्ली से मुंबई
-नई दिल्ली से पुणे
- नई दिल्ली से सिकंदराबाद
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया मध्यम वर्ग के अनुकूल होने की उम्मीद है।