{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में अकाउंट ऑफिसर सुसाइड मामले में 3 पर FIR, सचिवालय की बिल्डिंग से कूदकर दी थी जान

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की बिल्डिंग से बिजली कर्मचारी बलवंत ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बलवंत की पत्नी की शिकायत पर हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के पूर्व चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) अमित दीवान, आशीष गोगिया और राजेश को नामजद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित HPGCL कार्यालय में तैनात थे। इन पर बलवंत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी विवेक शर्मा ने की। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अमित दीवान ₹590 करोड़ के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में पहले ही जेल में बंद है। इस मामले में सोमवार को बलवंत को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बलवंत की पत्नी प्रमिला और भाई कृष्ण व अशोक सेक्टर-16 स्थित अस्पताल पहुंचे और पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए। कुछ देर में बलवंत सिंह का पोस्टमॉर्टम शुरू होगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बलवंत सिंह (45) मूल रूप से झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह बिजली निगम में 2007 में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रमिला देवी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनके दो भाई भी हैं- कृष्ण, वह आर्मी में कार्यरत हैं। दूसरे भाई अशोक हरियाणा रोडवेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बलवंत सिंह का परिवार काफी समय से पंचकूला के पास बलटाना के एकता विहार में रह रहा है। बलवंत सिंह के पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित HPGCL दफ्तर में तैनात थे।

सचिवालय में एंट्री

जानकारी के मुताबिक, बलवंत सिंह सोमवार को विजिटल पास बनवाकर चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में बने हरियाणा सचिवालय पहुंचे थे। यह पास सुबह 9:42 बजे जनरेट हुआ था। पास में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन के कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स से ऑफिशियल वर्क के तहत मिलने का कारण बताया था। सचिवालय में उनकी एंट्री 10:22 पर हुई थी। Haryana News

8वीं मंजिल से छलांग

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:50 बजे तक 5वीं से 8वीं मंजिल के बीच घूमते रहे। 3 बजे उन्होंने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया है और अंतिम कॉल, मैसेज व अन्य डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है, जिससे कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।