हरियाणा में शराब पीकर लेडी अफसर का हंगामा, बीच सड़क पर कार लोगों को दी भद्दी-भद्दी गालियां
मिली जानकारी के अनुसार, महिला अफसर द्वारा शराब के नशे में राहगीरों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। यहां तक कि जो भी लोग उसे समझाने की कोशिश करते, तो उन्हें सरकारी अधिकारी होने का रौब दिखाती। चिल्लाते हुए कहा, "मैं सरकारी अधिकारी हूं और किसी के बाप से नहीं डरती। साफ कह दिया कि वह गाड़ी नहीं हटाएगी, चाहे मंत्री भी आ जाए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद परेशान राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। करीब आधा घंटे चले इस ड्रामे के बाद पुलिस महिला को किसी तरह थाने ले गई और उसका एल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम को एक वीडियो भी सामने आया है, जिस महिला अधिकारी सड़क के बीच हंगामा करती नजर आ रही हैं। फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 और 285 के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान शीला रानी के रूप में हुई, जो राजस्थान के अनूपशहर के गांव नोहरा की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, महिला खुद को डाबड़ी PHC में नियुक्त नर्सिंग ऑफिसर होने का दावा कर रही थी। टेस्ट के बाद शीला रानी को उनके रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया गया। Haryana News
गाड़ी जब्त
मिली जानकारी के अनुसार, अर्बन स्टेट पुलिस के मुताबिक, महिला कार के दस्तावेज भी मौके पर पेश नहीं कर सकी। इसके चलते पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर चालान कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 और 285 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित किया और सार्वजनिक शांति भंग की।