Haryana: हरियाणा में पिता ने की बेटे-बेटी की हत्या, खुद ने भी किया आत्महत्या का प्रयास
Jun 8, 2025, 13:31 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के भिवानी के गांव धनाना में एक व्यक्ति ने अपने बेटा और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ी को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। Haryana News इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतकों की पहचान गांव धनाना के रहने वाले करीब साढ़े 17 वर्षीय बसंत और करीब साढ़े 16 वर्षीय आरुषि के रूप में हुई है। दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। Haryana News पहले पिता ने दोनों बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाया ताकि वे बच न सकें। इसके बाद उनका गला घोंट डाला। बाद में पिता सुभाष ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। Haryana News लोग बताते हैं कि सुभाष की पत्नी की भी करीब एक माह पहले ही 8 मई को जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो चुकी है। मई में हुई पत्नी की मौत मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मौजूद सुभाष ने बताया है कि उसकी पत्नी की मई महीने की शुरुआत में मौत हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि इसमें उसके माता-पिता का हाथ था। Haryana News जानकारी के मुताबिक, उसने पुलिस से भी कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उसने कहा कि वह पत्नी की मौत से दुखी था। Haryana News कर रहा था प्लानिंग मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष ने बताया कि पत्नी के मौत के बाद से ही वह सुसाइड की प्लानिंग कर रहा था। उसने कहा- पहले खुद के सुसाइड के बारे में प्लानिंग बनाई। जानकारी के मुताबिक, फिर सोचा कि मेरे जाने के बाद दोनों बच्चों को क्या होगा? इसके बाद मैंने बच्चों के साथ सुसाइड करने का प्लान बनाया। Haryana News जानकारी के मुताबिक, मुझे पता था कि बच्चे इसके लिए तैयार नहीं होंगे, इसलिए मैंने पहले दोनों बच्चों को जहर देकर मारने और फिर खुद मरने की योजना बनाई थी।