हरियाणा में बुलेट लेकर दुल्हन लेने आया 3 फुट का दूल्हा, शादी देखने पहुंचा पूरा गांव
मिली जानकारी के अनुसार, हाइट के चलते ही युवक की शादी नहीं हो रही थी। जानकारी के मुताबिक, पहले कुछ रिश्ते आए भी, लेकिन परिवार ने शादी से मना कर दिया, क्योंकि उसके बड़े भाइयों की उस समय तक शादी नहीं हुई थी। बाद में उसे रिश्ता नहीं मिल रहा था। Haryana News
बराबर हाइट की लड़की
बेटे की शादी करने के लिए लड़के के माता-पिता भी अपनी जाति में लड़की तलाश करते रहे। आखिरकार अब परिवार ने जींद के गांव हाट में लड़की ढूंढी। रिश्तेदारों की सहायता से अपने बेटे का रिश्ता पक्का किया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात विक्रम (26) अपने माता पिता के सामने उनकी बहु प्रियंका (25) को लेकर पहुंचा तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोई नव विवाहित जोड़े के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया तो कोई उनको आशीर्वाद देते हुए नजर आया। Haryana News
जागरण मंडली में काम
मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम ने शादी के बारे में कहा कि उनकी जोड़ी भगवान ने बनाई है। बारात में भी वे कम ही लोगों को लेकर गए, लेकिन जैसे ही घर पहुंचे पूरा गांव ने आशीर्वाद दिया। विक्रम ने कहा कि वह जागरण मंडली में काम करता है। पिता दर्शन लाल ने बताया कि उनके बेटे की शादी से वे काफी खुश हैं। उनके बेटे का घर बस गया है और परिवार के एक नया सदस्य शामिल हुआ है। Haryana News
युवक बोला-
जानकारी के मुताबिक, बातचीत में विक्रम ने बताया कि गांव में उसे बौना भी कह देते हैं, लेकिन वे इस बात का बुरा नहीं मानते बल्कि इसे ग्रामीणों का प्यार समझते हैं। भले ही लोग उन्हें इस नाम से पुकारते हों, लेकिन उनकी रिस्पेक्ट भी करते हैं। वह भी गांव में सबसे प्रेम से बात करते हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम ने बताया कि जब वह चाहता था कि उसके परिवार के अनुसार पहले बड़े भाइयों की शादी हो। अब जैसे ही उसके बड़े भाई बहनों की शादी हुई तो उसने भी शादी का मन बनाया और परिवार ने उसका रिश्ता कर दिया।