{"vars":{"id": "128336:4984"}}

IAS Dr Mudra Gairola Sucess Story: डॉक्टरी छोड़ दो बार पास की UPSE की परीक्षा, पहले बनीं IPS और फिर IAS, ऐसे पूरा किया पापा का सपना

 
IAS Dr Mudra Gairola Sucess Story: जो लोग बहाने बनाकर अपने सपने को टालने की कोशिश करते हैं, उन जैसे लोगों के लिए आईएएस अधिकारी मुद्रा गैरोला प्रेरणा देने का काम कर सकती है।

डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ शुरू की यूपीएसई की तैयारी

ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने पहले डॉक्टरी की पढ़ाने छोड़कर अपने पापा के सपने को पूरा करने के लिए यूपीएसई की परीक्षा पास की और IPS अधिकारी बनीं और जब वह इससे भी संतुष्ट नहीं हुईं तो उन्होंने एक बार फिर यूपीएसई का एग्जाम दिया और 53वीं रैंक लाकर आईएएस अधिकारी बनीं। मुद्रा गैरोला ने लोगों को सिखाया है कि अगर आप कुछ करने की ठान लें, तो उसे जरूर पूरा कर सकते हैं, लेकिन, इसके लिए आपको कड़ी मेहनत की जरूर है।

दो साल में दो बार पास की यूपीएसई की परीक्षा

दरअसल, आईएएस अधिकारी मुद्रा गैरोला प्रेरणा ने दो बार UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की है। उन्होंने पहली बार 2021 में यूपीएसई का एग्जाम दिया था। जिसमें उनकी 165वीं रैंक आई थी और उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ था। लेकिन, वह इससे संतुष्ट नहीं हुईं और उन्होंने अगले साल 2022 में फिर से यूपीएसई का एग्जाम दिया। जिसमें उनकी 53वीं रैंक आई और उनका चयन एक आईएएस अधिकारी के रुप में हुआ।

पापा के सपने को पूरा करने के लिए छोड़ी थी डॉक्टरी की पढ़ाई

बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी मुद्रा गैरोला प्रेरणा ने अपने पापा के सपने को पूरा करने के लिए अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई को छोड़ दिया था। उनके जीवन की कहानी लोगों को रोमांचक लगती है और लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।