Hydrogen Train: हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल, लोगों से ट्रैक से दूर रहने की अपील
Jan 29, 2026, 20:34 IST
Hydrogen Train: हरियाणा में पहली बार हाइड्रोजन ट्रायल किया जा रहा है। यह ट्रायल जींद से भंभेवा के बीच हो रहा है। हाइड्रोजन प्लांट के अधिकारी और टेक्निकल एक्सपर्ट पूरे परीक्षण की निगरानी करेंगे। हाईड्रोजन ट्रेन सुरक्षा पहरे में रखा गया है।
ट्रैक से दूर रहे लोग
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन पहले ट्रायल में जींद से चल कर जींद सिटी, पांडु पिंडरा आदि स्टेशन से होते हुए सोनीपत रेलवे लाइन पर गांव भंभेवा के रेलवे स्टेशन पर पहुंची है।
इस ऐतिहासिक ट्रायल के लिए Hydrozen ट्रेन के इंजन में विशेष रूप से बाहर से मंगवाई गई hydrogen गैस रिफिल की गई है। यह ट्रेन डीजल या बिजली से नहीं बल्कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित होगी, जिसमें केवल पानी और भाप का उत्सर्जन होता है।
इससे प्रदूषण से नहीं फैलेगा।
रेलवे प्रशासन ने ट्रायल के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से ट्रैक और आसपास के इलाकों से दूर रहने और किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि से बचने की अपील की है।