तीन दर्जन से अधिक सरपंचों सहित सैकड़ों कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
झज्जर, 17 जून। बादली हलके के लिए बुधवार का ऐतिहासिक रहा जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा के राष्टï्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ की मांग पर कई सौ करोड़ के विकास कार्यों को मंच से मंजूर करने की घोषणा की। वहीं क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन से अधिक सरपंचों और सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के राष्टï्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने मंच पर पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया । मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है, इसलिए देश भर में युवा भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।
बाक्स:
ये सरपंच हुए भाजपा में शामिल:
गांव माच्छरौली सरपंच देवेंद्र, गांव पाटौदा सरपंच गोविंदा, गांव कलोई सरपंच प्रदीप, गांव खुड्डन सरपंच जगदीप, गांव सिलानी जालिम सरपंच महाबीर, गांव सिलानी केसो सरपंच जयबीर, गांव सुबाना सरपंच रोहित, गांव कासनी सरपंच उमेद, गांव सिलाना सरपंच राकेश, गांव पेलपा सरपंच संदीप, गांव पाहसौर सरपंच अनूप, गांव जगरतपुर सरपंच मंजीत, गांव गंगडवा सरपंच सोनू, गांव बाढ़सा सरपंच धर्मबीर, गांव फतेहपुर का सरपंच कुलदीप, गांव लोहट का सरपंच जयकरण, गांव भिण्डावास सरपंच दारा सिंह, गांव निमाणा सरपंच मलखान सिंह, गांव छपार सरपंच श्रीभगवान, गांव बोडिय़ा सरपंच परमजीत, गोव जटवाड़ा की सरपंच लक्ष्मी देवी, गांव सुलोधा सरपंच प्रदीप, गांव लुकसर सरपंच विजय, गांव तुंबाहेड़ी की सरपंच पूनम रानी, गांव मुबारिकपुर की सरपंच गुड्डïी देवी, गांव बामनौला सरपंच अनुराज, गांव लाडपुर ा सरपंच अमित, गांव लगरपुर का सरपंच कृष्ण कुमार, गांव कुकडौला का सरपंच जयबीर पंघाल शामिल हुए । इसके अलावा बेरी हलके से महेन्द्र सिंह, सरपंच मातन, जयभगवान सरपंच दहकोरा, दीपक सरपंच प्रतिनिधि छारा, भारत सरपंच रोहद, सुरेन्द्र कौशिक ब्लॉक समिति सदस्य बाकरा, जगपाल सरपंच दुबलधन, सत्यनारायण सरपंच धौड़, मनवीर सरपंच गोदड़ी, संदीप सरपंच सफीपुर, विनोद सरपंच छुड़ानी, अमित सरपंच दुल्हेड़ा, मनजीत सरपंच डाबोदा, प्रवीन सरपंच खरमाण सहित विक्रम सरपंच सिलौठी भाजपा में शामिल हुए।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल-
अमित किन्हा माछरौली, मोहित, प्रिंस, लाला प्रधान मुनीमपुर, मोनू फोगाट, जितेंद्र गुज्र्जर गांव एमपी माजरा, मंजीत यादव असदपुर खेड़ा, अमित यादव खेड़ी, सुरेश मास्टर जौंधी, मास्टर जयप्रकाश दुहन झज्जर, प्रदीप पहलवान भदानी, परमिंद्र खेडक़ा गुर्जर, वीरेंद्र धनखड़, योगेश फोगाट, राजेश भिंडावास, सचिन बेनिवाल, फ्रेंडस ग्रुप झज्जर व हेमराज पूर्व प्रधान मंदिर कमेटी गांव पाहसौर सहित भाजपा में शामिल हुए।
बाक्स दो
उद्घाटन समारोह में पंडाल खचाखच भरने उपरांत बाहर भी काफी संख्या में आखिर तक खड़े रहे और अपने नेताओं का भाषण सुना। लोगों में जबरदस्त जोश व उत्साह नजर आया। महिलाओं की हाजिरी बड़ी संख्या में रही। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मातृ शक्ति का आभार प्रकट किया। सुबह से ही लोग अपने अपने साधनों से समारोह में पहुंचने शुरू हो गए थे, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही पंडाल बाहर तक भर गया था।
बॉक्स
धनखड़ ने कहा कि बादली के लिए आज दिन विशेष
बागवानी की परियोजनाओं से क्षेत्र में कृषि एवं बागवानी के आधुनिक स्वरूप को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी। किसानों को नई तकनीक और बेहतर संसाधनों का लाभ मिलेगा। यह पहल आने वाले दिनों में बादली विधानसभा क्षेत्र को विकास , नवाचार, और समृद्धि के एक नये केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बादली के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण अवसर साक्षी बनना गर्व और गौरव की बात है। यह जनभागीदारी और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प सशक्त उदाहरण है।
बॉक्स:
बाबू- बेटे से हुआ क्षेत्र की जनता का मोहभंग
धनखड़ ने मंच से कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि चौधर के नाम पर राजनीति करने वाले बाबू बेटे से जनता का मोहभंग हो गया है। आज पूरे जिले से भाजपा में शामिल होने की संख्या दिन -प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में जिला की सभी सीटों पर कमल खिलेगा।