हरियाणा की GJU हिसार में जमकर हंगामा, दिग्विजय चौटाला के सामने छात्रों ने VC ऑफिस का गेट तोड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, इसी दौरान VC पिछले गेट से गाड़ी लेकर निकल गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने VC ऑफिस में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक लिया। इस पर JJP कार्यकर्ताओं और छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इससे मामला तनावपूर्ण हो गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से और पुलिस बल बुला लिया गया। इसी दौरान महिला पुलिस आगे आई तो दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लड़कों के प्रदर्शन में महिला पुलिस कर्मियों को किस लिए बुलाया गया है। उन्होंने पुलिस को बीच में ना आने के लिए टोका। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद JJP कार्यकर्ताओं और छात्रों ने VC ऑफिस पर कब्जा कर लिया। छात्रों का हंगामा जारी है, पुलिस अफसर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे है।
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है JJP की युवा विंग यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन करना चाहती थी मगर उनको कुलपति नरसीराम बिश्नोई ने कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद JJP ने साथ लगती यादव धर्मशाला में कार्यक्रम रखा मगर वहां से प्रदर्शन करते हुए VC ऑफिस पहुंच गए।