HTET Result 2025: हरियाणा में एचटेट के रिजल्ट से पहले करा लें बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन, ये रही सेंटर की लिस्ट, वरना नहीं देख सकेंगे अपना परिणाम
HTET Result 2025: हरियाणा बोर्ड ने जल्द ही एचटेट का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, इससे पहले बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन कराना अनिवार्य है और इसके बिना HTET का परिणाम जारी नहीं होगा। यहां उन सेंटर की लिस्ट दी गई है, जहां पर 25 और 26 अगस्त को बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन होना है। छात्र अपना रोल नंबर चेक कर बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन के लिए सेंटर पर पहुंच सकते हैं।
बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन सेंटर की सभी 22 जिलों की लिस्ट
1 अंबाला - पी.के.आर. जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (अंबाला शहर)
2 भिवानी- गोपनीय 2 शाखा का स्टोर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कैम्पस (भिवानी)
3 फरीदाबाद- राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-16, नजदीक किसान भवन (फरीदाबाद)
4 फतेहाबाद- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक वाल्मिकी चौक (फतेहाबाद)
5 गुरुग्राम - राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-04 ( गुरुग्राम)
6 हिसार - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार (नजदीक सुशीला भवन)
7 झज्जर - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (झज्जर)
8 जीन्द - जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीन्द)
9 करनाल - डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) (करनाल)
10 कैथल - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक कमेटी चौक (कैथल)
11 कुरुक्षेत्र - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपूरा (कुरुक्षेत्र)
12 नारनौल - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (नारनौल)
13 पंचकूला - जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सेक्टर-02 (पंचकूला)
14 पानीपत - एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जी.टी. रोड (पानीपत)
15 रेवाड़ी - हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन (रेवाड़ी)
16 रोहतक - वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रोहतक)
17 सिरसा - आर.एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सिरसा)
18 सोनीपत - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत (मुरथल अड्डा)
19 यमुनानगर - शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, (यमुनानगर)
20 नूंह - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-II
21 पलवल -राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), नजदीक आगरा चौक (पलवल)
22 चरखी दादरी -राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (चरखी दादरी)