{"vars":{"id": "128336:4984"}}

HSVP अब हाउसिंग बोर्ड के कर्मियों का ब्योरा करेगा तैयार, सरकार ने विधेयक किया पास 

 
Haryana : हरियाणा हाउसिंग बोर्ड को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में मर्ज किया जा चुका है। इसके लिए 20 फरवरी को राज्य सरकार ने विधानसभा में विधेयक पास कर दिया था। अब एचएसवीपी हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों का ब्योरा तैयार करेगा।

हाउसिंग फाॅर ऑल विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने हाउसिंग बोर्ड को एचएसवीपी में विलय करने की अधिसूचना जारी करने के बाद विलय का अधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया है। 

इसके साथ ही हाउसिंग बोर्ड की सभी संपत्तियों, देनदारियों, अधिकार, दायित्व, वर्तमान में संचालित परियोजनाएं, अभिलेख और कर्मचारियों को भी एचएसवीपी में शामिल करने का पत्र जारी कर दिया है। अब आगामी कार्रवाई के लिए कर्मचारियों का ब्योरा तैयार किया जाएगा जिससे उन्हें वेतन आदि का भुगतान हो सके।