{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में मेट्रो के दूसरे चरण के लिए HSVP का सख्त एक्शन, बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण 

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण को गति देने के लिए HSVP ने बुधवार को सेक्टर-10 स्थित आटो मार्केट में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित कास्टिंग यार्ड के लिए चिन्हित जमीन को खाली कराते हुए करीब 100 झुग्गियों को बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-9 से DLF साइबर सिटी तक बनने वाली मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान आटो मार्केट की करीब 25 एकड़ जमीन पर कास्टिंग यार्ड बनाया जाना है। इस जमीन के भीतर और आसपास झुग्गियां बस जाने से कार्य में बाधा आ रही थी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की मांग पर HSVP ने पहले मुनादी कराकर लोगों को हटने का मौका दिया, लेकिन अतिक्रमण बरकरार रहने पर बुधवार दोपहर कार्रवाई की गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उपमंडल अधिकारी (सर्वे) अजमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया और सभी झुग्गियों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता ललित हंस, आनंद प्रकाश समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी क्रम में संपदा कार्यालय-2 की टीम ने सेक्टर-47 और सेक्टर-51 में भी अवैध रूप से बनी करीब 50 झुग्गियों को हटाया। यह कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता रामपाल कुंडू की अगुवाई में की गई।