{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

 HPSC Treasury Result: HPSC ने ट्रेजरी अफसर का फाइनल रिजल्ट किया जारी, 179 उम्मीदवार हुए इंटरव्यू में शामिल

 
 

 
HPSC Treasury Result: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित हुयी थी। इंटरव्यू के लिए 179 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था। जन उम्मीदवारों को 2 और 3 जनवरी को बुलाया गया था।

179 उम्मीदवार हुए इंटरव्यू में शामिल
हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के लिए 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 35 पदों के लिए 843 उम्मीदवार मुख्य एग्जाम के लिए योग्य पाए गए थे। 
 
मेंस एग्जाम में 184 कैंडिडेट्स ने क्वालीफाई किया था, लेकिन 5 कैंडिडेट्स की अभ्यर्थिता बाद में कैंसिल की गयी थी। अब इंटरव्यू के लिए 179 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।