HKRNL Employees: HKRNL कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सिर्फ इन्हें ही मिलेगी नौकरी की गारंटी
Mar 7, 2026, 20:43 IST
HKRNL Employees: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। हरियाणा सरकार द्वारा सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को नौकरी की गारंटी देगी 15 अगस्त 2025 तक कम से कम 5 साल की सेवाएं पूरी कर चुके हों। रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी की गारंटी पाने के लिए कर्मचारी को यह शर्त पूरी करनी होगी। इसके बाद 5 साल की सेवाएं पूरे करने वाले अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा के लिए अभी कोई योजना नहीं है।
HKRNL कर्मचारियों के लिए फैसला
बीजेपी विधायक जगमोहन आनंद द्वारा प्रश्नकाल में पूछा गया कि क्या सरकार द्वारा HKRNL के तहत लगे उन कर्मचारियों को भी सेवा सुरक्षा मिलेगी जो 15 अगस्त 2025 तक 5 साल की सेवाएं दे चुके हैं। या फिर जो कर्मचारी 15 अगस्त 2026 तक 5 साल की सेवाएं पूरी करने वाले हैं।
नौकरी की गारंटी
प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी द्वारा दिए जवाब में बताया गया है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे में सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को नौकरी की गारंटी दी जाएगी जिन्होंने 15 अगस्त 2024 तक पांच साल की सेवाएं पूरी की हो।