Hisar Ring Road: अटकेगा हिसार का रिंग रोड प्रोजेक्ट, NHAI ने 15.7km का दायरा बढ़ाकर बजट किया 3400 करोड़
लंबाई में करीब 15.7KM तक की बढ़ोत्तरी की वजह से परियोजना का बजट भी दोगुना हो गया है। पहले इस पर करीब 1900 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना थी, जो अब बढ़कर करीब 3400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इसलिए बढ़ाया गया है बजट
परियोजना की लंबाई बढ़ने के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण, निर्माण सामग्री, पुल-पुलिया और इंटरचेंज की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। नए अलाइनमेंट में शहर के बाहरी हिस्सों और विकसित हो रही कॉलोनियों को भी कनेक्ट किया गया है। इसके चलते अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का रकबा बढ़ा और मुआवजा राशि भी अधिक तय हुई। निर्माण लागत में बढ़ोत्तरी और अतिरिक्त संरचनात्मक कार्यों ने भी बजट को प्रभावित किया है।
क्या है पूरा रिंग रोड प्रोजेक्ट
इस रिंग रोड का उद्देश्य शहर को जाम से छुटकारा दिलाना और बाहरी यातायात को शहर में एंट्री दिए बना डायवर्ट करना है। यह रूट राजगढ़ रोड, दिल्ली रोड और अन्य प्रमुख मार्गों को आपस में जोड़ेगा। प्रोजेक्ट के तहत कई जगहों पर फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस रोड बनाई जाएंगी। अब तक भूमि अधिग्रहण का करीब 90 फीसदी सर्वे पूरा हो चुका है। सैकड़ों एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित है और बड़ी संख्या में किसानों को मुआवजा दिया जाना है।