Hisar Airport: हिसार से अहमदाबाद-जम्मू के लिए शुरु होगी Flight, समर शेड्यूल होगा जारी
Hisar Airport: हरियाणा के इकलौते हिसार एयरपोर्ट से जल्द ही दो और स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट से 4 स्थानों के लिए अभी सेवाएं चल रही हैं जिसमें दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर शामिल है।
हरियाणा सरकार जल्द ही अहमदाबाद से जम्मू के लिए फ्लाइट शुरु कर सकती है। समर शेड्यूल में इन दोनों फ्लाइट का ऐलान हो सकता है। इस महीने एविएशन कंपनी एलायंस एयर अपना शेड्यूल जारी करेगी। पहले अमहदाबाद और फिर जम्मू के लिए फ्लाइट शुरु होंगी।
सरकार भी हवाई सेवाओं में तेजी लाने के लिए पूरी सहायता कर रही है। बजट 2025-26 के मुताबिक, 1 साल में कुल 30.50 करोड़ रुपए की सब्सिडी एयरलाइंस को दी जा रही है।
इसमें NSOP-उड़ान के तहत 30 करोड़ और RCS-उड़ान के तहत 50 लाख रुपए शामिल हैं। सीधे तौर पर यह राशि सरकार के खजाने से जा रही है। सरकार पर टिकट सस्ती रखने का सालाना 30.50 करोड़ का बोझ पड़ रहा है।
DGCA निरीक्षण के बाद मिली हरी झंडी
6 और 7 नवंबर 2025 को DGCA की टीम ने हिसार एयरपोर्ट का विस्तृत निरीक्षण किया था। इसके बाद AAI ने प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के साथ समन्वय कर सभी आपत्तियों का समाधान कर DGCA को अनुपालन रिपोर्ट सौंपी थी।
रिपोर्ट का मूल्यांकन करने के बाद 24 फरवरी 2026 को डीजीसीए ने IFR संचालन की आधिकारिक स्वीकृति दे दी। IFR मंजूरी को हिसार एयरपोर्ट के के विकास में मील का पत्थर माना जा रहा है। एयरपोर्ट पर 24x7 संचालन का रास्ता खुलेगा। हरियाणा की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।