{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Highway News: हरियाणा के इस शहर को मिलेगी 6 लेन बाईपास की सौगात, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा 

 
Highway News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर की सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम होगा। इस संबंध में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने नारनौल में प्रस्तावित 6 लेन बाईपास को विस्तार देने की परियोजना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई थी।

DC ने बुलाई अधिकारियों की बैठक
DC मनोज कुमार ने मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि CM  सैनी की मंशा के अनुरूप इस बाईपास निर्माण से न सिर्फ शहर से ट्रैफिक दबाव और जाम से छुटकारा मिलेगा। शहरवासियों को बाहरी वाहनों की शहर में एंट्री की समस्या से निजात मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि यह परियोजना नारनौल के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। यह बाईपास नारनौल में बन रहे इंटीग्रेटेड मल्टी माडल लाजिस्टिक हब व महर्षि च्यवन मेडिकल कालेज के साथ सीधे कनेक्ट करने का काम करेगा। लगभग 12 KM लंबे इस बाईपास निर्माण सफर के समय में आधे घंटे की बचत आएगी और शहर के चारों ओर एक मजबूत रिंग रोड का जाल बिछ जाएगा।

 निर्धारित समय- सीमा में पूरा होगा प्रोजेक्ट
मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने DC को अवगत कराया कि बाईपास निर्माण के लिए अमरपुर जोरासी, बशीरपुर, गहली, कोरियावास, कुलताजपुर, टहला, मकसूसपुर, थाना और रघुनाथपुरा जैसे गांवों की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया चल रही है।